ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
जौनपुर गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को लुभाने के लिए तमाम तरह के आकर्षक झूले व स्टाल जगह जगह पर लगाए जा रहे हैं ।इसी कड़ी में जौनपुर में ड्रीमलैण्ड महोत्सव का आयोजन नगर के बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान पर किया गया है।महोत्सव का उद्घाटन गिरीश चन्द्र यादव राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा किया गया। उद्घाटन के उपरांत राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी मनोरंजन का मौका मिलता है इस तरह की महोत्सव आयोजित करने से शहर का वातावरण भी कुछ समय के लिए जरूर बदल जाता है गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को इस तरह की चीजें देखने को मिलती हैं जिससे उन्हें तमाम तरह की रोचक जानकारियां प्राप्त होती हैं देश विदेश की जानकारियां उन्हें चित्रात्मक रूप में प्राप्त होती हैं जिससे बच्चों का मन भी बदल जाता है इसी बहाने माता-पिता को भी बच्चों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलता है जो इस समय नितांत आवश्यक है बच्चों के अंदर तमाम तरह की प्रतिस्पर्धाओं का भी उदय इन चीजों को देखकर होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर नगर पालिका परिषद उपस्थित रही। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिलाअध्यक्ष पुष्पराज सिंह नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव सभासद विपिन सिंह, सरोज श्रीवास्तव आदि लोगो उपस्थित रहे। महोत्सव के मैनेजर शिव शंकर सिंह ने बताया कि इसमें मुख्य आर्कषण का केन्द्र दुबई सिटि थीम पार्क है। न दुबई जाना जब दुबई सिटि आफ शहर जौनपुर मे ही आपको परिवार समेत आर्पित कर रही है। साथ ही विदेशी झूले के साथ दो माह के लिये यहाँ पर ज्वाइन्ट व्हील झुला, सिलाम्बा झूला, वेडा झुला, आक्टोपस झूला, नाव वाला झूला स्टेटिंग कार झूला पहली बार डबल डिस्क झूला के साथ जपानी चिल्ड्रेन पार्क लगाया गया है। जिसमे बोन्सी, भूतबंगल हाथी जीपकार, घुम, बतरत आदि दर्जनो छोटे बड़े झूलों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लज़ीज़ व्यंजन भी यहां उपलब्ध है जिसमें खासकर दिल्ली के छोले भटूरे बम्बई की भेलपुरी, चाऊमीन व चाट आदि के स्टाल लगाये गये है। है। देश विदेश की विभिन्न कंपनियों की दुकानें भी लगाई गई हैं।

