धारदार हथियार से मार कर पिता और उसके दो पुत्रों की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या : क्षेत्र में मचा हड़कंप: पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश

ब्यूरो प्रमुख 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 

धारदार हथियार से मार कर पिता और उसके दो पुत्रों की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या : क्षेत्र में मचा हड़कंप: पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश

पुलिस मौके पर शव को लिया कब्जे में जांच पड़ताल में जुटी, हत्यारे मौके से सीसीटीवी का ड्राइव भी ले गए

जौनपुर 26 मई । जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवाडा  गांव स्थित कचगांव अंडरपास के पास उस समय हड़कंप मच गया जब बीती रविवार देर रात  बदमाशों ने एक पिता व उसके दो पुत्रों को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवा दिया। उधर तीहरे हत्या काण्ड की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों व रिश्तेदारों ने पुलिस के सामने जमकर बवाल काटा और हाइवे जाम करने का प्रयास किया परन्तु मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया दिया। उक्त तीहरे हत्याकांड कांड को लेकर तरह तरह की चर्चाएं  हो रही है। 
 उक्त थाना क्षेत्र के महमदपुर कांध इमलो निवासी लालजी जल निगम विभाग में ठेकेदारी करते है और जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा कचगांव अण्डर बाईपास के लालजी भईया इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान चलाते है। बताया जाता है कि लालजी रविवार को जौनपुर से अपना काम निपटाने के बाद घर न जाकर अपने उक्त दुकान पर चले आये और अपने दोनो  बेटे यादवीर (35) व गुड्डू  (25) के साथ रात में दुकान पर काम करने के बेटों संग वहीं सो गये। सोमवार सुबह लालजी व उनके दोनों बेटों यादवीर व गुड्डू की क्षत-विक्षत लाश पाये जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि हत्या करने वाले बदमाशों ने पिता व दोनों पुत्रों की हत्या करने के बाद वहां लगे सीसीटीवी के डीवीआर को उखाड़ ले गये, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की सूचना पर मौके पर  मयफोर्स पहुंचे सीओ सिटी देवेश सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह, थानाध्यक्ष जफरा�

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *