नवरात्रि पर्व पर होंगे मंदिरों में विशेष आयोजन : एसडीएम ने प्रमुख मंदिरों के पुजारियों के साथ की बैठक

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

हरदोई इस वर्ष शासन की मंशानुरूप चैत्र नवरात्र पर्व पर मंदिरों में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया जायेगा। इसकी तैयारियों को लेकर एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला ने प्रमुख मंदिर के पुजारियों व प्रबंधकों के साथ बैठक की। उपजिलाधिकारी सदर स्वाति शुक्ला ने प्रमुख मंदिरों के पुजारियों व प्रबंधकों को इस बार नवरात्रि पर्व व रामनवमी पर विशेष आयोजन की रुपरेखा बनाई।जिसमें सभी देवी मंदिरों व शक्ति पीठों में देवी गायन,दुर्गा सप्तशती पाठ,अखंड रामायण पाठ आदि के कार्यक्रम संपन्न कराये जायेंगे। कार्यक्रम में नगर के राम जानकी मंदिर,श्रवण देवी मंदिर,काली मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर,में देवी जागरण कराने तथा दुर्गा सप्तशती,रामचरित मानस पाठ कराने पर चर्चा की गयी।नवरात्र के दौरान मंदिरों पर विशेष साफ सफाई,पेयजल, सुरक्षा,ध्वनि,प्रकाश आदि की व्यवस्था की जायेगी। मंदिरों में महिलाओं द्वारा देवी जागरण गीतों का आयोजन किया जायेगा। मंदिरों पर होने वाले कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार किया जायेगा।जगह-जगह होल्डिंग लगवायी जाएंगी।जिससे अधिक से अधिक भक्तजन होने वाले धार्मिक आयोजनों में भाग लेकर पुण्य के भागीदार बनें। बैठक में राम जानकी मंदिर के पुजारी मैथलीशरण,श्रवण देवी मंदिर के रामविलास तिवारी सहित अन्य मंदिरों के पुजारी,नायब तहसीलदार,लेखपाल, व नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *