नवागत खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय ने कार्यभार किया ग्रहण,शिक्षकों नें किया स्वागत

नवागत खंड शिक्षा अधिकारी बल्दीराय ने कार्यभार किया ग्रहण,शिक्षकों नें किया स्वागत
ब्यूरो चीफ आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर-विदित हो कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता द्वारा अनेकों विकास खण्ड के कई खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया था। धनपतगंज के खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी का स्थानांतरण बल्दीराय हुआ है। नवीन तैनाती स्थल पर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने अपना कार्य भार ग्रहण किया। बीआरसी बल्दीराय पहुंचने पर उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्याम बिहारी अपने विकास खण्ड में निपुण भारत अभियान को सफल बनाने, मिशन कायाकल्प और शिक्षकों के बीच अच्छे सामंजस्य के लिए जाने जाते हैं। शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण में वे अग्रणी भूमिका में नजर आते हैं।बातचीत में कई शिक्षकों ने बीईओ की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के उन्नयन के लिए श्याम बिहारी का हमेशा सहयोग मिलता रहा है। शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों के मध्य बीईओ श्याम बिहारी चहेते खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने संकुल के नोडल शिक्षक एवं एआरपी की एक बैठक में कहा कि शासन की ओर से लागू विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कुशलता पूर्वक किया जाय. इस दौरान उ. प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के राज बख्श मौर्य अध्यक्ष, विपिन तहसील प्रभारी बल्दीराय, उपाध्यक्ष अवधेश तिवारी,वीरेंद्र कुमार यादव, शैलेन्द्र कुमार मिश्र, ऋषिराज, सुनील दत्त, महेश वर्मा, राकेश सिंह, लालू प्रसाद, राजनाथ यादव, बजरंग कुमार मौर्य, राजेश यादव,अखिलेश कुमार, रोहित रमण यादव, जाकिर, राममूर्ति यादव, संतोष कुमार, आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *