*नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह पहुंचे अयोध्या*
*राम लला का दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं कमल बहादुर शाह*
अयोध्या। जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मीडिया से की बातचीत, कहा भगवान राम लला की जन्म भूमि पहुंचा हूं, उनके दर्शन करने की कामना थी।
अयोध्या और नेपाल के संबंधों के बारे में बोले कमल बहादुर शाह, कहा सिर्फ नेपाल अयोध्या ही नहीं नेपाल भारत का बहुत पुराना संबंध है, नेपाल अयोध्या के संबंध को और मजबूत करना चाहता है।
भारत नेपाल की बस सेवा पर बोले कमल बहादुर शाह, कहा भारत नेपाल की कनेक्टिविटी बहुत जरूरी है, जिन सड़कों की जरूरत है उसको ठीक किया जा रहा है।
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बोले कमल बहादुर शाह, कहा किसी भी तरह की टेरेरिस्ट एक्टिविटीज नेपाल को मंजूर नहीं, नेपाल की सरकार नेपाल के लोग आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ है।
पहलगाम की घटना दुखदाई है, मैं शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं।
भारत द्वारा कार्रवाई की आशंका पर बोले कमल बहादुर शाह, कहा इस तरह की टेरेरिस्ट एक्टिविटीज को मिल जुल कर खत्म करना चाहिए।
नेपाल के बॉर्डर पर इस तरह की टेररिस्ट एक्टिविटीज नहीं होने देंगे, जितने भी हमारे जवान है पूरी शक्ति पूरी एनर्जी लगाकर कंट्रोल करने के लिए तैयार है।

