नोएडा में FIITJEE कोचिंग सेंटर के संस्थानो के ठिकानों पर ED की छापेमारी, जानिए क्या है कारण ?

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा में गुरुवार को ED ने मनी लांड्रिंग मामले में FIITJEE कोचिंग संस्थानो के लगभग 10 ठिकानों पर छापेमारी की, संस्थान के संस्थापक डीके गोयल दिल्ली और गुरुग्राम के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है| प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संस्थान के कुछ कोचिंग सेंटर अचानक बिना किसी सूचना के बंद कर दिए गए, जिसके कारण लगभग 12000 छात्र प्रभावित हुए, यह कार्यवाही उत्तर प्रदेश और दिल्ली में दर्ज कराई गई FIR के आधार पर हुई, जिसमें कोचिंग संचालकों पर धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे हैं| अभिभावकों का आरोप है कि इस साल जनवरी में इस संस्थान के कई सेंटर अचानक बिना किसी सूचना के बंद कर दिए गए जबकि पूरे साल की फीस एक साथ वसूल ली गई थी, और अब लगभग 12000 छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है| गुरुवार की सुबह लगभग 4:00 बजे ईडी की टीम नोएडा सेक्टर 62 के FIITJEE संस्थान पर पहुंची और छापेमारी शुरू की, छापेमारी में कुछ और अन्य दस्तावेज भी खंगाले गए, फरवरी माह में ही इस संस्थान से जुड़े बैंक खाते पुलिस के द्वारा सीज करवा दिए गए थे इसके अलावा संस्थान के मालिक डीके गोयल के खातों में मौजूद 11 करोड़ और 11 लाखरूपये भी सीज किए जा चुके हैं, कार्यवाही अभी और आगे चल रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *