बोली ममता,बेटी को बचा लो साहब ससुराल वाले 2 बीघा खेत और मांग रहें हैं 5 लाख की नगदी

पाली-(हरदोई) शादी के बाद 2 बीघा खेत और 5 लाख रुपये की मांग कर रहे ससुराल वाले आये दिन मारपीट पर उतारू रहते हैं। बेटी को बचाने के लिए इधर-उधर भटक रही उसकी मां का कहना है कि साहब,बेटी बचा लो।
मामला पाली थाने के मुड़रामऊ की ममता पत्नी देवशरण ने बताया कि उसने करीब 3 साल पहले अपनी पुत्री प्रेमलता की शादी फर्रुखाबाद ज़िले के अमृतपुर निवासी अनूप पुत्र प्रांशू के साथ की थी। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा, फिर ससुराल वाले 2 बीघा खेत और 5 लाख रुपये की मांग करने लगे। ममता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री से आये दिन मारपीट की जाने लगी। पति प्रांशू , ससुर अनूप,सास सुनीता,देवर दिव्यांशु और ननद दिव्यांशी को आरोपित किया गया है। ममता का कहना है कि उसने खेत बेच कर बेटी का घर बसाया था। अब उसके पास दो बीघा खेत बचा है, वही उसकी रोज़ी-रोटी का ज़रिया है। ममता ने रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *