ब्लॉक संसाधन केंद्र, गड़वार पर शासन के निर्देश के अनुपालन में “नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम” का आयोजन बुधवार को किया गया
गड़वार(बलिया):ब्लॉक संसाधन केंद्र, गड़वार पर शासन के निर्देश के अनुपालन में “नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम” का आयोजन बुधवार को किया गया। इस आयोजन में आगामी सत्र 2026-27 के लिए परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नवीन नामांकन के लिए रोड-मैप तैयार किया गया तथा गत सत्र में शिक्षा क्षेत्र गड़वार के विभिन्न विद्यालयों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सफलता एवं उपलब्धियों में ब्लॉक के एआरपी अरविन्द यादव, भूपेन्द्र मिश्रा व अशोक पाण्डेय के योगदान को सराहा गया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी विशाल यादव द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

