भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं सुशासन – निबन्ध प्रतियोगिता में काव्या अव्वल

*भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं सुशासन – निबन्ध प्रतियोगिता में काव्या अव्वल*
●लखनऊ ग्रामीण क्षेत्र के कुम्हरावां इण्टर कॉलेज,कुम्हरावां की क्लास 11 की छात्रा है काव्या
●काव्या द्वारा लिखा गया निबन्ध पुस्तकालय में रखा जाएगा संरक्षित-डॉ दिनेश कुमार,प्राधिकृत नियन्त्रक,कुम्हरावां इण्टर कॉलेज

*प्रेस विज्ञप्ति*
*कुम्हरावाँ इंटर कॉलेज, कुम्हरावाँ (लखनऊ)*

भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती (सुशासन) के अवसर पर उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय काव्य पाठ, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर 2025 को महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ में किया गया।
इस प्रतियोगिता में कुम्हरावाँ इंटर कॉलेज, कुम्हरावाँ, लखनऊ की कक्षा 11 की मेधावी छात्रा काव्या (पुत्री श्री प्रशांत शुक्ला) ने *“भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई जी एवं सुशासन”* विषय पर उत्कृष्ट कोटि का निबंध प्रस्तुत कर जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में दिनांक 25 दिसंबर 2025 को आयोजित सम्मान समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक, लखनऊ प्रोफेसर अमित भारद्वाज, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी कुमार मिश्र, जिला नोडल अधिकारी (उच्च शिक्षा) डॉ. सुमन गुप्ता, सह निरीक्षक, आंग्ल भारतीय विद्यालय, लखनऊ श्रीमती मनीषा द्विवेदी एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रिचा मिश्रा के करकमलों द्वारा छात्रा को ₹5000/- की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की ओर से श्री महेंद्र यादव एवं श्री अजय कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय परिवार ने छात्रा काव्या की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *