कुम्हरा में ‘सुशासन दिवस एवं विकसित भारत – जी राम जी’ विषय पर भव्य आयोजन
लखनऊ।
आज दिनांक 25 दिसंबर 2025 को कुम्हरावाँ इंटर कॉलेज, कुम्हरावाँ, लखनऊ के प्रांगण में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशंस एंड आउटरीच प्रोग्राम्स (ICOP) के अंतर्गत ‘सुशासन दिवस एवं विकसित भारत – जी राम जी’ विषय पर एक गरिमामय एवं बहुआयामी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगोष्ठी, व्याख्यान, प्रश्नोत्तरी तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सुशासन और विकसित भारत की संकल्पना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक श्री जय सिंह (आई०आई०एस०), सहायक निदेशक, केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत, तथ्यपरक एवं प्रेरणास्पद व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिससे उपस्थित ग्रामीण जनों एवं विद्यालय के विद्यार्थियों को योजनाओं की जानकारी और लाभ प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित विशिष्ट अतिथि श्री ईश्वर शरण मौर्य जी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन एवं सतत परिश्रम के माध्यम से सफलता प्राप्त करने का गुरु-मंत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत वैज्ञानिकता से परिपूर्ण जादुई प्रयोगों ने बच्चों में कौतूहल के साथ-साथ विज्ञान के प्रति रुचि भी जगाई।
ग्राम प्रधान श्री लोकनाथ मौर्य जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को ग्रामीण चेतना के सशक्तिकरण का माध्यम बताया। वहीं विद्यालय के शिक्षक श्री पवन कुमार तिवारी जी ने अपनी प्रभावशाली ग़ज़ल एवं काव्य-पाठ के माध्यम से विषय के सारतत्त्व को काव्यात्मक संवेदना के साथ श्रोताओं के हृदय तक पहुँचाया।
विद्यालय की छात्रा मानसी शुक्ला ने उत्कृष्ट काव्य-पाठ प्रस्तुत कर पुरस्कार प्राप्त किया। साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले अन्य विद्यार्थियों को मंत्रालय के अधिकारियों एवं कार्यक्रम संयोजक श्री जय सिंह जी के कर-कमलों से पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिवेंद्र कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय ऐसे आयोजनों के लिए खुले मन से सभी का स्वागत करता है जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। ऐसे आयोजन न केवल बच्चों को एक मंच प्रदान करता है अपितु विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करने की प्रेरणा भी देता है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री परमहंस, श्री जय प्रकाश, श्रीमती मंजू मिश्रा तथा कर्मचारी श्री विवेक श्रीवास्तव, श्री विनोद यादव, श्री दीपक शर्मा एवं श्री दिलीप की गरिमामयी उपस्थिति रही। समूचा आयोजन सुशासन, विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में सार्थक एवं प्रेरक सिद्ध हुआ।
विद्यालय के प्राधिकृत नियन्त्रक व विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ दिनेश कुमार के बताया
ऐसे व्यक्त्वि द्वारा किये जाने वाले ज्ञानवर्धक आयोजनों के लिए कुम्हरावां इण्टर कॉलेज परिवार सदैव अपने द्वार खुले रखेगा,
ये आयोजन हमारे छात्र छात्राओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं,उन्होंने इस खूबसूरत आयोजन का हिस्सा बनकर छात्र छात्राओं को लाभान्वित करने वाले समस्त स्टाफ़ को बधाई भी दी-
*डॉ दिनेश कुमार,प्राधिकृत नियन्त्रक,कुम्हरावां इण्टर कॉलेज, कुम्हरावां, लखनऊ* 🌹🙏🏻🌹

