तेजस टूडे समाचार पत्र परिवार की पहली प्रादेशिक वैचारिक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

तेजस टूडे समाचार पत्र परिवार की पहली प्रादेशिक वैचारिक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित

लखनऊ। राजधानी के एक होटल में तेजस टूडे समाचार पत्र परिवार की पहली प्रादेशिक वैचारिक गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों से जुड़े ब्यूरोचीफ, संवाददाता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य था कि तेजस टूडे समाचार पत्र परिवार से जुड़े सभी लोगों से मुलाकात कर अपने विचार व्यक्त किए। आए हुए सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र तेजस टूडे सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।वही सभी पत्रकार बंधू पहली बार संस्थान के सम्पादक रामजी जायसवाल के विचार सुनकर खुशी व्यक्त करते हुए नज़र आए।आज के इस कार्यक्रम से हम सभी कलमकाल बंधुओं को अपने वरिष्ठ लोगो के साथ बहुत कुछ सीखने को मिला।उनके द्वारा बताए गए मार्गदर्शन से युवा पत्रकार बंधुओं को प्रेरणा मिली। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दूरदराज से आए हुए सभी पत्रकार ,अतिथियों का तेजस टूडे संस्थान परिवार ने आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *