भूतत्व एवं खनिकर्म सचिव /निदेशक माला श्रीवास्तव आई ए एस द्वारा कानपुर, जालौन,हमीरपुर में चल रहे अवैद्य खनन का किया गया औचक निरीक्षण
लखनऊ।भूतत्व एवं खनिकर्म सचिव /निदेशक माला श्रीवास्तव आई ए एस ने ताबड़तोड़ कानपुर, जालौन,हमीरपुर में चल रहे अवैद्य खनन का औचक निरीक्षण किया गया।सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म के अचानक औचक निरीक्षण एवं कार्यवाही से पूरे खनन क्षेत्र व जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रदेश में अवैद्य खनन की शिकायतें मिल रही थी प्रदेश सरकार के सचिव / निदेशक माला श्रीवास्तव आई ए एस ने आज हमीरपुर में अचानक पहुंचकर अवैद्य खनन पर अचानक पहुंचकर जांच की कार्यवाही से खनन माफियाओं में जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया।जनपद हमीरपुर में अलग अलग अवैद्य खनन क्षेत्र की जांच की गई।नियमानुसार चिन्हित क्षेत्र के बाहर अवैद्य खनन का कार्य मिला जिसपर खनन अधिकारी की जवाबदेही तय कर नोटिस जारी किए जाने का आदेश से विभाग में हड़कंप मच गया। सचिव /निदेशक माला श्रीवास्तव यही नहीं रुकी जालौन जनपद के चेक गेट का भी निरीक्षण किया बहुत सी खामियां मिली चेक गेट को कारगर सही लोकेशन पर लगवाने का निर्देश दिया।इसी क्रम में खनन से जुड़े अधिकारी भंडारण स्टॉक से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके।जिससे सचिव माला श्रीवास्तव ने गंभीरता से लेते हुए भंडारण की जांच आख्या के साथ भंडारण अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सचिव का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर्म में जनपद कानपुर में तीन एन आर वाहन मिलने पर बांदा,महोबा के खनन से संबंधित अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब तलब किए जाने का निर्देश दिया।इसी के साथ सभी खनन क्षेत्र में ही ओवर लोडिंग से संबंधित नियमों का पालन करने वही पर रोक लगाने का निर्देश से खनन माफियाओं सहित संलिप्त अधिकारियों में हड़कंप मच गया।सचिव/ निदेशक माला श्रीवास्तव आई ए एस ने सभी खनन के विभागीय अधिकारियों को प्रदेश में चल रहे खनन पर नियमानुसार कार्य करने का निर्देश देते हुए अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के निर्देश दिए।

