मेंहनगर (आजमगढ़ ) : दीप मॉडल पब्लिक स्कूल की बस पलटी बाल -बाल बचे स्कूली बच्चे

*मेंहनगर (आजमगढ़ ) : दीप मॉडल पब्लिक स्कूल की बस पलटी बाल -बाल बचे स्कूली बच्चे*
—————————————-
मेंहनगर स्थानीय कस्बे में संचालित दीप मॉडल के स्कूली बच्चों को स्कूल बस सोमवार को शाम वापस खेवसीपुर व कुशमुलिया गांव के बच्चों को छोड़कर वापस देवरिया गांव जा रही थी ,समय करीब 3,30 बजे कुशमुलिया गांव के समीप स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई ,इस दौरान बस में बारह स्कूली बच्चे सवार थे ,बच्चों के जोर -जोर से रोने व चिल्लाने की आवाज़ सुनते ही ग्रामीण जिधर थे घटना स्थल पर दौड़े सभी बच्चों को हल्की फुल्की चोटे आई ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों को बाहर निकाला गया ,जानकारी होने पर प्रबंधक अरविंद सिंह व प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह घटना स्थल पहुँचे दूसरी गाड़ी की ब्यवस्था करके घायल बच्चों को निजी अस्पताल में इलाज कराकर सभी बच्चों को घर छोड़े गए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *