*प्रेस नोट*
*यातायात पुलिस जौनपुर*
*यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने वाले 216 वाहनों का चालान किया गया, साथ ही अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 60 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 11 डग्गामार वाहन को सीज किया गया तथा लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया-*
अवगत कराना है कि आज दिनांकः10.06.2025 को शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने व सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस जौनपुर द्वारा जनपद जौनपुर के मुख्य स्थानों जेसिज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा व सिपाह तिराहा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का पालन न करने वाले कुल 216 वाहनों के चालान किये गये। साथ ही अवैध टैक्सी/बस/रिक्शा स्टैण्ड अवैध डग्गामार वाहनों के संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 60 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही तथा 08 टैम्पो, 02 बस व ,01 पिकअप वाहन को सीज किया गया ।

