रक्षाबंधन से पहले सुल्तानपुर में मिठाई दुकानों पर सैंपलिंग का कार्य हुआ तेज

रक्षाबंधन से पहले सुल्तानपुर में मिठाई दुकानों पर सैंपलिंग का कार्य हुआ तेज
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर : रक्षाबंधन के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। त्योहार पर मिलावटी मिठाइयों की आशंका को देखते हुए विभाग ने शहर के कई मिष्ठान भंडारों पर छापेमारी की। इस दौरान शहर के अवंतिका रेस्टोरेंट से कराची हलवा, दो प्रकार की बर्फी और छेना तथा अन्य दुकानों से कई प्रकार की मिठाइयों के सैंपल लिए गए।

छापेमारी टीम में सहायक आयुक्त खाद्य अजीत कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप यादव (सदर), अभय प्रताप सिंह (नगर पालिका), मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह और मृदुल कुमार, रमाकांत सिंह शामिल रहे। सभी सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभाग ने लोगों से अपील की है कि मिठाई खरीदते समय ब्रांड और गुणवत्ता पर ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *