रामनवमी मेले को सकुशल संपन्न कराना नवागत जीआरपी थानाध्यक्ष की प्रथम प्राथमिकता

रामनवमी मेले को सकुशल संपन्न कराना नवागत जीआरपी थानाध्यक्ष की प्रथम प्राथमिकता

अयोध्या।नवागत जीआरपी थानाध्यक्ष कैंट रेलवे स्टेशन अनिल प्रकाश सिंह की प्रमुख प्राथमिकता आगामी दिनों में रामनवमी को सकुशल सम्पन्न कराना प्रथम प्राथमिकता है।मेले के दौरान रेल यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराना है।एक खास मुलाकात में उन्होंने बताया कि रामनवमी मेले को सफल संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद तथा आगरा रेलवे अनुभाग से पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए गए हैं।ये सुरक्षाकर्मी अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के अलावा अयोध्या धाम व दर्शन नगर के बीच अन्य रेलवे स्टेशनों पर 23 मार्च से चेकिंग अभियान चलाने में जुटे हैं जो लगातार 3 अप्रैल तक जारी रहेगा।उन्होंने बताया के अयोध्या नगरी में रामनवमी मेले का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है यहां पर भारी संख्या में ट्रेनों से गैर जनपद के साथ-साथ अन्य प्रांतो से भी श्रद्धालु स्नान करने आते हैं जिसको लेकर सुरक्षा बहुत जरूरी है। बताया कि सुरक्षा को लेकर आगरा और मुरादाबाद रेलवे अनुभाग से यहां पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए गए हैं।जिसमें 151 उप निरीक्षक, 115 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल तथा 10 महिला कांस्टेबल उपलब्ध कराए गए हैं बताया इसके अलावा एक प्लाटून कंपनी पीएसी,10 पीस एचएचएम,10 वारलेस सेट,बम निरोधक दस्ता सहित अन्य सुरक्षाकर्मी व उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।जिनकी मदद से अयोध्या कांड के साथ-साथ दर्शननगर रेलवे स्टेशन के बीच में पडने वाले अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *