राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंध निदेशक अवनीश पांडे ने संबोधित करते हुए कहा ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं को सीख लेनी चाहिए।एनएसएस के शिविरार्थियों के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है।थाना क्षेत्र हैदरगंज के सराय मनोधर स्थित कल्पना शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रमों के कार्यक्रमाधिकारी बजरंग प्रसाद उपाध्याय वं राहुल कुमार यादव के नेतृत्व में एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा बेहतर प्रस्तुति की गई।जिसमे देशभक्ति गीत रूपा व पर्यावरण पर नुक्कड़ नाटक कल्पना चावला ग्रुप एव करिश्मा ने सातों दिन में किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।मंचासीन सभी प्रबुद्ध जनों ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रमा विद्या मंदिर के प्रबंधक नरेंद्र प्रसाद सिंह व संचालन राहुल यादव ने किया।प्राचार्य डॉ अंजनी कुमार चतुर्वेदी,
कुलानुशासक योगेश कुमार शुक्ल,प्रदीप कुमार कनौजिया,अध्यापक उपस्थित होकर समापन समारोह को बेहतर बनाने में अपना सहयोग व बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया।महाविद्यालय के अन्य वरिष्ठ शिक्षक प्राध्यापिका भूगोल विभाग डॉ सीमा उपाध्याय,डॉ के.के.तिवारी,प्राध्यापक समाजशास्त्र विभाग डॉ एस एन मिश्रा डॉ विपुल कुमार तिवारी ,दिनेश कुमार तिवारी विनोद कुमार शुक्ला, राजकुमार तिवारी,रेखा मिश्रा,मीना तिवारी,सुभद्रा यादव,पंकज श्रीवास्तव , विपिन कुमार यादव,आलोक यादव,अमित सिंह,विकास,शुभम पांण्डेय,राजेश कुमार तिवारी, सत्यदेव पांण्डेय के अलावा और सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो ने इस समापन समारोह में अपनी सहभागिता करके कार्यक्रम को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया।

