लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने अमर शहीदों जवानों की पत्नियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद लिया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
हमीरपुर। भारतीय लोकतंत्र के उत्सव 76 वें अमर शहीदों जवानों की पत्नियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद लिया।गणतंत्र दिवस के अवसर पर राठ नगर स्थित शहीद पार्क में “अ०भा० पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई-राठ” के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष एवं कानपुर प्रांत के संगठन मंत्री लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को निछावर करने वाले अमर शहीदों जवानों की पत्नियों को अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया एवं उनका आशीर्वाद लिया।

