वयोश्रेष्ठ मन्दिरम् में भोजन स्वादिष्ट और रूचिकर बनाया जाता है:राजमती सिंह

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। अन्नपूर्णा गृह वयोश्रेष्ठ मन्दिरम् में रहने वाले वयोश्रेष्ठ जनों के साथ बैठकर भोजन प्रसाद पाकर आत्म संतुष्टि का अलौकिक अनुभव है। राजमती सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण के लिये सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान द्वारा संचालित वयोश्रेष्ठ मन्दिरम् अल्लीपुर पहुँची ।उस समय वुजुर्ग भोजन प्रसाद ग्रहण कर रहे थे वो वृद्धजनो के साथ ही बैठकर भोजन की गुणवत्ता देखने हेतु साथ ही भोजन ग्रहण करते-करते बाबा और दादी से भोजन सम्बन्धित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। भोजनोपरान्त उन्होने कहा कि वयोश्रेष्ठ मन्दिरम् मे भोजन स्वादिष्ट और रूचिकर बनाया जाता है तथा सभी संवासी व्यवस्था से खुश व पूर्णरूप से संतुष्ट हैं। भोजन के समय 51 बाबा तथा 39 दादी उपस्थित पाये गये।
वयोश्रेष्ठ मन्दिरम् की अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। सभी व्यवस्थाये संतोष जनक पायी गयी।
इस अवसर सभी कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *