शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कड़ी सुरक्षा के बीच मनी ईद उल फितर का त्यौहार

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कड़ी सुरक्षा के बीच मनी ईद उल फितर का त्यौहार

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।शहर से लेकर ग्रामीण आंचलों तक ईदगाहों पर ईद-उल-फितर का त्योहार इस बार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। सिविल लाइन स्थित ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने ईदगाह के साथ-साथ राम पथ पर भी नमाज अदा कराने की विशेष व्यवस्था की।सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडेय समेत अन्य सपा के नेताओं व नमाजियों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर शहर इमाम मौलाना समसुल कादरी ने नमाज के बाद देश में अमन-चैन और विश्व शांति के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि सभी को मिलजुल कर रहना चाहिए और एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होना चाहिए।उन्होंने वैश्विक तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि देशों को टकराव से बचते हुए अपनी नीतियां तय करनी चाहिए।रूदौली क्षेत्र में ईद-उल-फितर की नमाज़ सकुशल एवं शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।इसके अलावा शहर के कई ईदगाहों पर कई सुरक्षा व्यवस्था के बाद नमाजियों ने नमाज अदाकार ईद के मौके पर एक दूसरे को बधाई दिया वहीं इस मौके पर सुरक्षा के कारण इंतजाम रहे सुरक्षा को लेकर एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रीयस त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पांडे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।इस मौके पर ईदगाहों में सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने पूरी अकीदत के साथ नमाज़ अदा कर मुल्क की सलामती, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगीं।रूदौली, भेलसर, मवई, बाबा बाजार और पटरंगा सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ईद की नमाज़ अदा की गई। सुबह मौसम कुछ खराब रहने के बावजूद नमाज़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।हल्की असुविधाओं के बीच भी लोग बड़ी संख्या में ईदगाहों तक पहुंचे और नमाज़ अदा की।ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।सभी प्रमुख ईदगाहों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रही और और भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे जिसकी कमान एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, एडीएम (ई), एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ रुदौली आशीष निगम एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य समेत प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।वही ईदुल फ़ित्र की नमाज़ शनिवार को मया बाजार के ईदगाह में सुबह 8:00 बजे अदा की गयी। ईदुल फ़ित्र की नमाज़ मया बाजार नूरानी जामा मस्जिद के पेश इमाम हज़रत मौलाना मोहम्मद मुस्तकीम क़ादरी ने पढ़ाई।और सदकये फित्र के बारे में बयानात पेश करते हुये सदकये फित्र की रकम को गरीबों, मिस्कीनों ,बेवाओं वा अपने आसपास के मदरसे में देने की बात कहीं। क्योंकि सदकये फित्र की रकम पर गरीबों, मिस्कीनों और बेवाओं का हक हुआ करता हैं।इस अवसर पर मास्टर मुबारक़ अली इदरीशी,मोहम्मद कैफ इदरीशी, आशिक अली,अरमान अली, शौकत अली, इमरान अन्सारी, कैफ अन्सारी, मुअज्जिन वजहुल जमा,पीर अहमद,मोहम्मद साजिद, शोएब अन्सारी, वा चाँद बाबू सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मुल्क में अमन – चैन कायम रहने वा मुल्क की सलामती के लिये दुआयें मांगी। इसके अलावा सर्किल मिल्कीपुर, बीकापुर सदर के सभी थाना क्षेत्रों मे ईद सकुशल संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *