शांति चौक चौराहा से नवीन मंडी ओवर ब्रिज तक पोलो मे लगी लाखों रुपए की फैंसी लाइट बनी शोपीस
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।इस समय शहर के रायबरेली तिराहा स्थित शांति चौक चौराहा से नवीनमंडी के सामने से होते हुए गोरखपुर लखनऊ बाईपास ओवर ब्रिज संपर्क मार्ग पर लगी लाइटे लग तो गई है लेकिन अभी तक जल नहीं रही है जो की महज पोलो में लगे यह लाइट शो पीस बनी हुई है।वही स्थानीय लोगों की माने तो इन लाइटों को लगे हुए लगभग एक वर्ष से अधिक हो गए हैं,लेकिन अभी तक यह जलते हुए नहीं दिखाई दे रही है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इसका न जलने का मुख्य कारण बिजली विभाग मे तैनात अधिकारी व कर्मियों की लापरवाही है। जिसके चलते अभी तक यह फैंसी लाइटे महज शो पीश बनी हुई है।बताते चलें कि लोक निर्माण विभाग कार्यालय मे तैनात अधिकारियो व कर्मियों के मुताबिक इस मार्ग की दूरी लगभग 750 सौ मीटर है।जिस पर 15-15 मीटर की दूरी पर लगभग 70 लाइटे लगी हुई है।विभागीय जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही इस मार्ग पर लाइट जलने लगेंगी। ट्रांसफार्मर लग गया और कनेक्शन भी हो चुका है।बताया कि लाइटों की टेस्टिंग भी की जा चुकी है।बताते चले कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद से राज्य सरकार अयोध्या नगरी को चौमुखी विकास को लेकर भी म काफी विकास कर रही है।वही दर्शन नगर होते हुए सूरजकुंड मार्ग,रामपथ मार्ग, विभिन्न ओवर ब्रिज सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर फैंसी लाइट लगी हुई है,जिसमें से कुछ तो जल रही है और कुछ का निर्माण कार्य चल रहा है।

