शाहजहांपुर स्थित शिव हनुमान मंदिर पर आयोजित भंडारे में भाजपा पदाधिकारियों,चिकित्सकों व पत्रकारो सहित अन्य लोगों का रहा जमावड़ा

अयोध्या।गुरुवार को राम नगरी में जहां एक ओर भगवान श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर सभी मंदिरों में घंटा घड़ियाल व नगाड़े की थाप से पूरा वातावरण राम मय हो रहा था।वही अन्य जगहों पर गुरुवार को जगह जगह भंडारे आदि का आयोजन किया गया था। जहां पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ दिखाई दे रही थी।वही इसी कड़ी में गुरुवार को राम नवमी पर्व पर साकेत नगर वार्ड के शाहजहांपुर स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में राम नवमी पर्व पर राम चरित मानस का पाठ के हवन पूजन व कन्या पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जिसका आयोजन युवा भाजपा नेता अनिल श्रीवास्तव उर्फ राजू श्रीवास्तव तथा उनकी पत्नी साकेत नगर वार्ड से संभावित भाजपा पार्षद सन्तोष श्रीवास्तव उर्फ दीपा श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से किया।उसके बाद अयोध्या विकास संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली अनवरत चित्रगुप्त स्तुति व आरती का आयोजन भी हुआ।इस मौके पर उन्होंने भगवान चित्रगुप्त स्तुति व आरती कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस मौके पर अयोध्या भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, भाजपा नेता व विधायक प्रतिनिधि अमल गुप्ता,वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वंभर सिंह,महानगर उपाध्यक्ष तिलकराम मौर्या, देवकाली मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, आयुष पांडे देवकाली मंडल महामंत्री राज कुमार वर्मा, डॉ मनोज सैनी, डॉ अजय तिवारी, डॉ तपन चौधरी, डॉ कृतांत सिंह, डॉ सुजीत मौर्या, डॉ पवन श्रीवास्तव, डॉ अमित तिवारी के अलावा कई वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी,चिकित्सक, पत्रकार सहित भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने इस भंडारे में आकर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *