28 जून- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
रघुपति बिमुख जतन कर कोरी
कवन सकइ भव बंधन छोरी ।।
जीव चराचर बस कै राखे ।
सो माया प्रभु सों भय भाखे ।।
( बालकांड 199/2)
राम राम 🙏🙏
श्री राम जी का जन्म हो चुका है, वे अपनी बाललीला करके अयोध्या वासियो को आनंदित कर रहें हैं। श्री राम जी से विमुख रह कर कोई चाहे करोड़ों उपाय कर ले, उसका संसार बंधन कौन छुड़ा सकता है । जिसने चर अचर सब जीवों को अपने वश में कर रखा है वह माया भी श्री राम जी से डरती है ।
श्री राम विमुख रहते हुए अनेकानेक उपाय करने के बाद भी दिन प्रतिदिन हम जगत के बंधन में बंधते जा रहे हैं फिर क्यूँ न श्री राम जी के सन्मुख होकर श्री राम जी के हो बंधन में बंध कर अन्य सभी बंधनो से हम आप मुक्त हो लें अतः श्री राम सम्मुख होने के लिए प्रयास करके हम सभी को जीवन का हर पल श्री सीताराम नाम भजन करने में बिताना चाहिए……श्री राम जय राम जय जय राम, श्री राम जय राम जय जय राम । सीताराम जय सीताराम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम। सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

