5 अक्टूबर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
जगत बिदित तुम्हारि प्रभुताई ।
सुत परिजन बल बरनि न जाई ।।
राम बिमुख अस हाल तुम्हारा ।
रहा न कोउ कुल रोवनिहारा ।।
( लंकाकांड 103/5)
राम राम🙏🙏
रावण मारा जा चुका है, श्री रघुबीर के बाणों ने उसके शव को मंदोदरी के पास रख दिया है । मंदोदरी बिलाप करते हुए कहती है कि तुम्हारी प्रभुता सारा जगत जानता है, तुम्हारे पुत्रों , परिवार का बल अवर्णनीय है लेकिन श्री राम जी से विमुख होने के कारण तुम्हारा ऐसा हाल हुआ कि कुल में कोई रोने वाला भी नहीं रह गया है ।
आत्मीय जन ! हम आप पहले से ही बदहाल जीवन जी रहे हैं, श्री राम विमुख होकर इसे और बदतर न करें । अतः श्री राम सनमुख हों , श्री राम में लगें, श्री राम जी के बन कर रहें। अथ…… श्री राम जय राम जय जय राम, जय सियाराम जय जय सियाराम, जय रघुनंदन जय सियाराम जानकीवल्लभ राजाराम । सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम सीताराम
🚩🚩 संकलन तरुण जी लखनऊ

