संग्रहालयों के शैक्षिक भ्रमण करेंगे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी

संग्रहालयों के शैक्षिक भ्रमण करेंगे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ।
भारतवर्ष के गौरवशाली कला एवं संस्कृति का संरक्षण इसका उद्देश्य
विद्यार्थियों को भारत वर्ष की गौरवशाली कला एवं संस्कृति से रूबरू होने का मिलेगा अवसर

बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को संग्रहालयों के भ्रमण के भी अवसर प्रदान करने की पहल की है।
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मण्डल के माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ महेन्द्र देव द्वारा निर्देश प्राप्त हुए हैं।
डॉ दिनेश कुमार ने बताया उत्तर प्रदेश संग्रहालय निदेशालय ,संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के अधीनस्थ संग्रहालयों में शैक्षिक भ्रमण के उद्देश्य से ये निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भारत की गौरवशाली कला एवं संस्कृति के विविध पक्षों से अवगत कराया जायेगा, साथ ही छात्र छात्राओं के मध्य नियमित रूप से भारतीय संस्कृति पर आधारित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा,
डॉ दिनेश कुमार ने बताया विद्यार्थियों को ये शैक्षिक भ्रमण कार्यदिवसों (सोमवार, साप्ताहिक अवकाशों एवं अन्य राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर) में ही कराए जाने के निर्देश हैं।
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार द्वारा लखनऊ मण्डल के सभी छह जिलों लखनऊ,सीतापुर,हरदोई,लखीमपुर खीरी, रायबरेली, उन्नाव के जिला विद्यालय निरीक्षकों को जारी निर्देशों के अनुपालन में संग्रहालयों के शैक्षिक भ्रमण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल ने कहा कि
संग्रहालयों में शैक्षिक भ्रमण से छात्र छात्राएं भारत के गौरवशाली कला एवं संस्कृति से रूबरू होंगे,जो हमारे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *