संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड- 2025 को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं नकल विहीन ढंग से संपन्न कराया गया

संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड- 2025 को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं नकल विहीन ढंग से संपन्न कराया गया
जौनपुर 01 जून, 2025 (सू0वि0)- संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड- 2025 को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष एवं नकल विहीन ढंग से संपन्न कराए जाने के शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान टीडी कॉलेज का औचक निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा सक्रिय पाया गया, इस दौरान उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा सुव्यवस्थित तरीके से संचालित पाई गई।जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी तरीके संपन्न कराया जा रहा है।
जनपद में बीएड प्रवेश परीक्षा हेतु कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 13097 परीक्षार्थियों में 11768 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *