स्किल और अच्छे विचारों से सुसज्जित युवा अपने भविष्य की राह चुनने में स्वयं सक्षम होते हैं: प्रो.मीता साह

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय लखनऊ में आज राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्वविद्यालय सेवा
योजन व मंत्रणा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में युवा छात्र छात्राओं के लिए कैरियर विकास एवं काउंसलिंग हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमांशु सिंह, उप प्रमुख, विश्वविद्यालय सेवायोजन एवं मंत्रणा केंद्र, लखनऊ विश्वविद्यालय, ने अतिथि वक्ता के तौर पर छात्र छात्राओं को उनके माइंडसेट, टारगेट एंड अटेंम्प्ट के नियम बताते हुए वर्तमान समय में रोजगार की दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अनेक प्रकार के जाब और उनके लिए आवश्यक योग्यता के बारे में भी वर्णन किया।
कार्यक्रम के अंत में उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके कैरियर टारगेट के बारे में पूछते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.मीता साह ने कहा कि, स्किल और अच्छे विचारों से सुसज्जित युवा अपने भविष्य की राह चुनने में स्वयं सक्षम होते हैं। उनसे आशा है कि, वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर अपना योगदान दें।
महाविद्यालय उप -प्राचार्य, प्रो.विनोद चंद्रा ने छात्र छात्राओं से कहा कि, सही वक्त पर मिलने वाला मार्गदर्शन, पूरे जीवन भर आप को प्रकाशमान करता है।
महाविद्यालय प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ विजय राज श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि, महाविद्यालय से प्रतिवर्ष 1000 से भी अधिक छात्र-छात्राएं प्लेसमेंट लेकर निकलते हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं को इस दिशा में महाविद्यालय द्वारा किए गए प्रयासों से भी अवगत कराया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परीक्षा प्रभारी, डॉ जितेंद्र अवस्थी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, डॉ गिरिजेश त्रिपाठी, डा मनीष मिश्रा, डॉ बलवंत कुमार बारी सहित अनेक छात्र छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *