हरियावां क्षेत्र में साड़ के हमले में घायल युवक ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा
हरदोई हरियावाँ थाना क्षेत्र के कुरसेली गांव में सोमवार सुबह एक आवारा सांड ने कई लोगों पर हमला बोल दिया था जिसमें एक व्यक्ति की उसी दिन मृत्यु हो गई थी। और 12 व्यक्ति घायल गंभीर रूप से घायल हुए थे जिन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया था । जिसमें बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खेरिया गांव निवासी आदेश श्रीवास्तव उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्व0 लालजीत श्रीवास्तव को हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए हरदोई के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा मृतक का जटिल आपरेशन किया जिसमें परिजनों का लाखों रुपए व्यय हुआ। कल दिनांक 14/11/2025 को असमय उनकी मृत्यु हो गई। मेडिकल कॉलेज लखनऊ में पोस्टमार्टम कराकर घर लाए जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक डीएससीएल शुगर मिल हरियावां में नौकरी करता था । और खेतीवाडी कर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था ड्यूटी से लौटते समय आवारा सांड ने हमला बोल दिया मृतक की बूढ़ी बेवा मां हैं और मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक की पत्नी सहित दो बच्चे हैं जिसमें बेटी सोनम उम्र 11वर्ष जोकि शारीरिक रूप से कमजोर व विकलांग है और पुत्र अर्थ उम्र 4 वर्ष हैं परिजनों सहित पत्नी नीतू का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक कॉफी व्यवहार कुशल और मिलनसार थे आज दिनांक 15 /11/2025 को गांव खेरिया में ही अंतिमसंस्कार किया गया जहां सैकड़ों व्यक्तियों के साथ माहौल ग़मगीन रहा।

