10 दिव्यांगजन को विधायक निधि से दिया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

10 दिव्यांगजन को विधायक निधि से दिया गया मोटराइज्ड ट्राई साइकिल

आज जौनपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस पर शाही किला में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश, श्री गिरीश चंद्र यादव जी द्वारा अपने विधायक निधि से कुल 10 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

माननीय राज्यमंत्री जी द्वारा दिव्यांगजन से संवाद स्थापित करते हुए उनके कुशलक्षेम पूछा गया तथा उन्हें माला पहनाकर तथा मिष्ठान के साथ ही मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान कर रवाना किया गया।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि दिव्यांगजन को शसक्त बनाने हेतु शासन प्रतिबद्ध है। दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सुगम बनाना, उनकी गतिशीलता बढ़ाना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में सक्रिय रूप से भागीदारी कर सकें।

जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि विधायक निधि के तहत 10 दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किया गया जिसमें मृदुल अवस्थी, दिनेश कुमार, मोहन, जितेंद्र, गुलाबचंद विश्वकर्मा, कुलदीप गौतम, निफिकिर यादव, पवन पांडे, चंदन सिंह, रजनीश कुमार शामिल रहे। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने मा0 मंत्रीजी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पांडेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण तथा आमजनमानस उपस्थित रहे।

———-
जौनपुर 25 मार्च, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिसंबर तिमाही के कार्यों की समीक्षा एवं मार्च तक किये गए कार्यों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक एवं बैंकर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा बैंक एवं सरकार प्रायोजित योजनाओ की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में ऋण जमानुपात की विस्तृत चर्चा हुई और इसे बढ़ाने के प्रयास पर चर्चा हुई यूनियन बैंक एवं स्टेट बैंक को विशेष रूप से ऋण जमा अनुपात पर ध्यान देने की आवश्यकता है जिलाधिकारी द्वारा जिले में काम कर रहे प्रत्येक बैंक शाखाओं एवं बैंक एटीएम की समीक्षा की साथ ही बैंक मित्रों के कार्य की समीक्षा की गई साथ ही वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान को सरकार प्रायोजित योजनाओं यथा ैभ्ळ, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एन.आर.एल.एम. सहित सभी सरकार प्रायोजित योजना में समस्त बैंक एवं विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्य को प्राप्त करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बैंक अधिकारीयों को धन्यवाद एवं बधाई दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में कृषि ऋण वितरण/मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में बैंक शाखा प्रबंधक ऋण उपलब्ध कराने में पूरा सहयोग करें जिससे जिले के घटक ऋण जमा अनुपात में बेहतर वृद्धि हो।

बैठक में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक जीतेन्द्र मोरे, अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव, डीडीएम नाबार्ड रामअवध यादव वित्तीय सलाहकार कमलेश यादव, निदेशक आर सेटी जिला समन्वयक यूनियन बैंक गौरव कुमार सहित जनपद के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *