100 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
लखनऊ।यूपी दर्शन पार्क गोमती नगर में चल रहे समर कार्निवल 2025 का भव्य आयोजन प्रगति इवेंट, जीटेक और लखनऊ विकास प्राधिकरण के सम्मिलित प्रयासों पर आधारित है। गर्मियों का यह समय जब बच्चों के एग्जाम खत्म हो जाते हैं तो बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर कार्निवल जैसे उत्सव के माध्यम से उन्हें शिक्षित किया जाता है। इसमें विभिन्न खेल मनोरंजन और मजेदार गतिविधियां शामिल होती है। बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम होता है जिसमें वह बहुत कुछ सीखते हैं और यादगार अनुभव करते हैं। यूपी दर्शन पार्क मे चल रहे समर कार्निवल 2025 में बच्चों सहित सभी आयु वर्गों के लिए वह सब कुछ है। हरा भरा वन क्षेत्र है, गोमती का किनारा है जहां वोटिंग का मजा है, रोपवे है। विभिन्न प्रकार के झूले हैं, फूड जोन, क्रोकरी, फर्नीचर, घरेलू जरूरत की हर वस्तु तथा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विलुप्त होती हुई कला, संस्कृति, भाषा, ज्ञान, जादू ,पपेट शो मॉडलिंग के माध्यम से बच्चों का ज्ञानवर्धन किया जाता है।
सांस्कृतिक मंच से भोजपुरी, मैथिली, अवधि, बुंदेलखंडी, ब्रिज, राजस्थानी, पंजाबी, उत्तराखंडी लोक नृत्य एवं गायन को बढ़ावा देने तथा कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क मंच प्रदान किया जाता है और उन्हें निशुल्क पौधे, सर्टिफिकेट और मोमेंटम प्रदान किया जाता है।
समर कार्निवल 2025 के सांस्कृतिक मंच से आज पूरी मस्ती धमाल अपने रंग में छाया रहा। 100 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन करके अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। द म्यूजिक प्लेनेट, वृंदावन ब्रांच के डायरेक्टर अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कीबोर्ड, हारमोनियम, भरतनाट्यम, वोकल सिंगिंग, गिटार, कत्थक, तबला, ढोलक, वेस्टर्न संगीत का जबरदस्त तड़का लगाकर उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कीबोर्ड पर शिवम, समर् हितेश विवान, हर्षद, हर्षाली, आराध्या, अंश, भरतनाट्यम के लिए निमिषा, अगम्या, हारमोनियम पर राज नाथ तथा वैभव, वोकल के लिए शिवम ,सर्वेश ,राजीव, कत्थक के लिए एलीना, आराध्या, अनुराधा, छवि, पलक, दीपक गिटार के लिए तबला के लिए अनुराग, आनंद, आर्यन, वेस्टर्न डांस के लिए अनिका, अर्शी, साक्षी आकृति, शिवांशी, अनुराधा, ढोलक के लिए अदिति, राजीव, राधिका, आरती। टीचर्स जिन्होंने विशेष योगदान दिया: मनीष सिंह, ऐश्वर्या, पवन कुमार, अमित कुमार, नेहा, आयुष वर्मा, प्रवेश कुमार, राधा मिश्रा, आम्रपाली, ऐश्वर्या गुप्ता आदि।
प्रगति इवेंट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह अनु सचिव अरुण कुमार, जेटेक कंपनी से अभिषेक एवं अमित द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।

