आईजीआरएस निस्तारण मिला असंतोषजनक फीडबैक तो होगी कार्यवाही-एडीएम प्रशासन

*आईजीआरएस निस्तारण मिला असंतोषजनक फीडबैक तो होगी कार्यवाही-एडीएम प्रशासन*

गोरखपुर-आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अगर मिला असंतोषजनक फीडबैक तो संबंधित के खिलाफ होगा कार्यवाही। जांचकर्ता मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से मिलकर शिकायतों का करे जांच अगर अधिकारी मौके पर जाकर जांच नहीं करते तो उनके खिलाफ कराया जायेगा जांच। पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्रा ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में मिले असंतोषजनक फीडबैक पर चिंता जताई। उन्होंने सभी तहसीलों के प्रकरणों की समीक्षा की। राजस्व विभाग के मामलों में मजिस्ट्रेट को स्वयं मौके पर जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए। भूमि विवाद के मामलों में उपजिलाधिकारी को राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करनी होगी। नगर पंचायत, ग्राम्य विकास विभाग और लोक निर्माण विभाग की शिकायतों की भी समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि यदि कोई मामला उनके विभाग से संबंधित नहीं है, तो 48 घंटे के भीतर सही विभाग को भेजा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *