उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर का तीन दिवसीय मूल्यांकन बहिष्कार आज समाप्त

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर का तीन दिवसीय मूल्यांकन बहिष्कार मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता एवम् आश्वासन पर आज समाप्त हो गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय संयोजक राजबहादुर सिंह चंदेल,एमएलसी देवेंद्र सिंह तथा प्रांतीय अध्यक्ष चेतनारायण सिंह रहे।मुख्यमंत्री ने सात सूत्रीय मांगपत्र को सकारात्मक क्रियान्वयन के आश्वासन के साथ प्रमुख सचिव को संदर्भित किया।इसके साथ सभी शिक्षकों ने शीर्ष नेतृत्व एवम् मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मूल्यांकन बहिष्कार को जनपद में समाप्त होने की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह एवम् जिलामंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने ने सभी शिक्षकों के प्रति सहयोग के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *