एलडीए ने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

एलडीए ने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर चलाया बुलडोजर

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में कार्यवाही की। इस दौरान लगभग 2.5 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि अरूण रावत व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी के ग्राम-सोनई कजेहरा में भूमि खसरा संख्या-49, 50 व 53 पर लगभग 2.5 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य कराते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही उक्त अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करायी गयी। इस दौरान डेवलपर द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवाॅल आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *