ग्रेटर नोएडा में GST अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए, व्यापारी से 45हजार में डील कर मामला निपटा रहे थे :-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में रिश्वत लेने का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें की GST का एक अधिकारी संलिप्त पाया गया और उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया| व्यापारी जिसने शिकायत की उसकी “मैसर्स रामाटेक” नामक फर्म गांव रसालपुर नोएडा में स्थित है, जो 2016 से कंप्यूटर रिपेयरिंग का कार्य कर रही है, व्यापारी का कहना है कि वह नियमित रूप से वैट एवं GST विभाग में कर जमा कर रहा था| लेकिन 29 अप्रैल 2025 को भूदेव नामक व्यक्ति का फोन शिकायतकर्ता के पास आया, जिसमें उसे बताया गया कि फर्म का 2016-17 और 2017-18 का जीएसटी एसेसमेंट लंबित है,और कुल ₹4,55,840 बकाया धनराशि जमा करनी होगी| साथ ही साथ उसे जीएसटी कार्यालय बुलाया गया और कानूनी कार्यवायी की चेतावनी दी गई| 13 में को व्यापारी की मुलाकात अधिकारी सत्येंद्र बहादुर सिंह से कराई गई, अधिकारी ने रिश्वत लेकर मामला पूरी तरह से समाप्त करने की बात कही और व्यापारी से ₹45000 पर बात तय हो गई | लेकिन व्यापारी ने समय रहते इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान मेरठ को दे दी, विभाग ने 19 मई को एक जाल बिछाया और उसके तहत जैसे ही व्यापारी द्वारा रकम अधिकारी के हाथ में दी गई उसी समय रंगे हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया गया| आगे पूछताछ के लिए उसे नॉलेज पार्क थाने भेज दिया गया| अभियुक्त के पास से कुछ जरूरी दस्तावेज भी जप्त किए गए| सतर्कता विभाग ने जनता से अपील की है कि कोई भी अधिकारी यदि रिश्वत मांगता है तो हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर तुरंत शिकायत दर्ज कारयें,विभाग ने विश्वास दिलाया कि ऐसी शिकायतों पर तुरंत ही कार्यवायी की जाएगी और ऐसे भ्रष्ट अधिकारी बक्से नहीं जाएंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *