ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में कोतवाली क्षेत्र बादलपुर के गांव आमका स्थित पेन्ट के गोदाम में आग लग गई जबकि गोदाम बंद था आते जाते लोगों ने देखा कि एकाएक गोदाम से धुएं के साथ आग की लपटें उठने शुरू हो गई और लोगों ने सतर्कता और सक्रियता दिखाते हुए दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी, पुलिस तथा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, संयोग अच्छा था की घटना के समय कोई भी कर्मचारी गोदाम के अंदर उपस्थित नहीं था इसलिए कोई अप्रिय घटना नहीं हुई | कोतवाली प्रभारी
बादलपुर अमित भड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही आग लगने की सूचना पुलिस विभाग और दमकल टीम को मिली उसके तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया, आग पर काबू पाने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया आग किन कारणों से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है|

