जब थाने पर नहीं सुनी गई फरियाद तो पीड़ित पहुंच गया पुलिस कप्तान के जनता दरबार

जब थाने पर नहीं सुनी गई फरियाद तो पीड़ित पहुंच गया पुलिस कप्तान के जनता दरबार

सुल्तानपुर : चांदा थाना क्षेत्र के ग्राम सदरपुर निवासी राजेश कुमार पैर से विकलांग है, जो अपने परिवार का जीवकोपार्जन चलाने के लिए प्रतापपुर कमैंचा गौशाला में काम करता है, बीते 9 मई को सायं 8 बजे सचिन दूबे नाम का युवक हाथ में शराब की बोतल लेकर गौशाला पहुंच गया , और जबरन गौसेवक राजेश को पिलाने लगा , विरोध करने पर उक्त युवक घसीट कर राजेश को गौ शाला स्टोर में ले गया और उसे लाठी डंडों से मारने लगा , मार पिटाई की आवाज सुनकर अगल बगल के लोग जब गौशाला पहुंचे तो उक्त हमलावर युवक भाग गया , जिसकी शिकायत गौशाला युवक ने मोबाइल से गौ शाला प्रभारी से किया , लेकिन गौ शाला प्रभारी ने न तो अपने अधीनस्थ अधिकारी को इस मामले में सूचना दी न तो गौ सेवक राजेश से मुलाकात करने की जहमत उठाई , पीड़ित राजेश जब इस मामले की लिखित शिकायत संबंधित थाने ले कर गया तो साहब ने लिखित शिकायत तो ले ली , लेकिन आज तक हमलावर के ऊपर न तो कोई कार्यवाही की न तो एफ आई आर दर्ज किए , जिससे आहत होकर पीड़ित पुलिस कप्तान के जनता दरबार में फरियाद करने पहुंचा , देखना तो यह है कि क्या पुलिस कप्तान के जनता दरबार में पीड़ित विकलांग राजेश को न्याय मिलेगा , या फिर संबंधित थाने की कार्य शैली की तरह पीड़ित राजेश आहत ही रहेगा ,यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *