जौनपुर :थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2021 से चले आ रहे जमीनी विवाद को किया गया निस्तारित, दोनों पक्षो के बीच कराया गया सुलह समझौता: सराहनीय प्रयास

*प्रेस नोट*
*दिनांक-01.06.2025*

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2021 से चले आ रहे जमीनी विवाद को किया गया निस्तारित, दोनों पक्षो के बीच कराया गया सुलह समझौता: सराहनीय प्रयास

जौनपुर :डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाये जा रहे अभियान “गांव का झगडा गाँव मे निपटाएं कोर्ट कचहरी हम क्यो जाएं”* के क्रम में चौपाल लगाकर गांव के जमीनी विवाद व आपसी विवाद के निराकरण हेतु थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर द्वारा दो पक्षों के बीच सुलह समझौता कराया गया। ग्राम कबीरूबद्दीनपुर में प्रथम पक्ष के नरायन पुत्र बलई व द्वितीय पक्ष के श्यामराजी पत्नी साहबलाल निवासीगण कबीरूद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के बीच वर्ष 2021 से जमीनी विवाद चल रहा था। जिसके सम्बन्ध मे मुकदमा माननीय न्यायालय सिविल जज जनपद जौनपुर मे मु0नं0-19/2021 श्यामराजी बनाम नरायन विचाराधीन है। मौके का स्थलीय निरीक्षण कर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी तथा उभय पक्ष को थाना स्थानीय पर बुलाकर आपस मे बातचीत कर समझाया बुझाया गया। जिस पर दोनो पक्ष आपस में रजामन्दी पूर्वक स्वेच्छा से बिना किसी जोर दबाव के बात चीत कर समक्ष गवाहान के सुलहनामा कराया गया व उभय पक्षो व गवाहान से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाया गया। उभय पक्ष द्वारा बताया गया कि मा0 न्यायालय मे विचारधीन मुकदमा उपरोक्त को मा0 न्यायालय द्वारा अग्रिम तिथि 10.06.2025 को मा0 न्यायालय मे जाकर शपथ पत्र दाखिल कर मुकदमा समाप्त करा लेगें।

*पुलिस टीम-*
1.श्री फूलचन्द पाण्डेय, थानाध्यक्ष थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 श्री रामलाल थाना गौराबादशाहपुर जनद जौनपुर।
3.हे0का0 विजय दूबे थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
4.का0 निक्कू चौधरी थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *