जौनपुर : पुलिस लाइन में पत्रकार बन्धुओं के साथ संवादात्मक बैठक आयोजित : पत्रकारों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करना एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आपसी समन्वय स्थापित करना बैठक का मुख्य उद्देश्य

पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार बन्धुओं के साथ एक संवादात्मक बैठक आयोजित की गई: बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करना एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आपसी समन्वय स्थापित करना रहा मुख्य उद्देश्य
जौनपुर:
*बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई:-*
1. जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।
2. अपराध नियंत्रण में त्वरित सूचना आदान-प्रदान की आवश्यकता पर बल दिया गया।
3. साइबर अपराध, नशा उन्मूलन, ट्रैफिक नियमों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित जन-जागरूकता कार्यक्रमों में मीडिया सहयोग पर चर्चा की गई।

*बैठक में सभी पत्रकार बन्धुओं ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की एवं भविष्य में पारस्परिक सहयोग से कार्य करने का आश्वासन दिया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *