डिप्टी सीएम से मिलकर साझा की किसानों के समृद्धि की राह

डिप्टी सीएम से मिलकर साझा की किसानों के समृद्धि की राह
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव

सुल्तानपुर। भाजपा नेता और उद्यमी संतोष मिश्र ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से बुधवार को लखनऊ स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री से किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए किए जाने वाले कार्यों पर उन्होंने चर्चा की। कहा कि देश की तरक्की तभी परिपूर्ण हो सकती है जब गांव का किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। आधुनिक खेती, कोल्ड स्टोरेज का सही प्रयोग, दुग्ध उत्पादन, फलो का उत्पादन , फूलो की खेती ऐसे तमाम क्षेत्र हैं जहां से किसान आय अर्जित कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री ने भी किसानों की समृद्धि की राह में आने वाली अड़चनों को दूर कराने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि संतोष मिश्र की ओर से आलू किसानों की सुविधा के लिए हनुमानगंज में कोल्ड स्टोरेज और दुग्ध व्यवसाय के लिए मिल्क चिलर प्लांट की व्यवस्था कराई है। जिससे बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक लाभान्वित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *