डॉ. प्रशान्त श्रीवास्तव ने नीट परीक्षा में 72 वां स्थान प्राप्त देवरिया जिले का मान बढ़ाया
सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय
देवरिया। डॉ. प्रशान्त श्रीवास्तव ने नीट सुपर स्पेशलिटी की राष्ट्रीय परीक्षा में परचम लहराया। राष्ट्रीय स्तर पर हुई इस परीक्षा में 72वां स्थान प्राप्त कर लखनऊ के प्रतिष्ठित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में पल्मोनरी मेडिसिन और क्रिटिकल केयर में डीएम कोर्स में प्रवेश लिया और देवरिया जिले का मान बढ़ाया। देवरिया जिला में जीवन मार्ग सोफिया कालेज से दशवीं पास कर शिक्षा प्राप्त की। पिता श्री राकेश श्रीवास्तव सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया देवरिया से एलडीएम अधिकारी पद से सेवानिवृत्त है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने ने जिले में सोशल कार्यों एवं बैंकिंग टे्रनिंग में देवरिया जिले व प्रदेश में अपना योगदान देते रहे हैं। इनके बड़े सुपुत्र शुभम श्रीवास्तव ने केजीएमयू लखनऊ से डॉक्टरी की पढ़ाई पढ़ कर अब बीएचयू में फैकल्टी आर्थोपेडिक सर्जन के रूप में सेवा दे रहे हैं। डॉ शुभम श्रीवास्तव ने भी सरस्वती विद्यामंदिर से 12 तक की शिक्षा प्राप्त की।

