अवध कैटर्स एसोसिएशन (OCA) की वार्षिक आम बैठक सम्पन्न
लखनऊ (प्रत्यूष पाण्डेय).
अवध कैटर्स एसोसिएशन (OCA) द्वारा आज वार्षिक आम बैठक (AGM) 2025 का भव्य आयोजन गोल्डन ब्लॉसम इम्पीरियल रिसोर्ट, लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 800 से अधिक कैटरर्स ने भाग लेकर संगठन की एकता और मजबूती को दर्शाया।
AGM का मुख्य आकर्षण रहा-पिछले वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा, सदस्यों से प्राप्त सुझाव और प्रतिक्रियाएं, तथा भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श। सभी सदस्यों ने खुलकर अपने विचार रखे, जिससे संगठन को एक समावेशी और उन्नत दिशा मिल सकी।
प्रदर्शनी में देशभर से कई प्रतिष्ठित प्रदर्शकों ने भाग लिया और अपने नवीनतम उत्पादों व सेवाओं को प्रस्तुत किया, जिनमें कैटरिंग उपकरण, खाद्य सामग्री, पैकेजिंग, डेकोर और आधुनिक व्यंजनों से जुड़े समाधान शामिल थे।
प्रायोजक इस प्रकार हैं.
टाइटल स्पॉन्सरः राजेश मसाला
प्लैटिनम स्पॉन्सरः ग्यान डेयरी
गोल्ड स्पॉन्सरः FITT वाटर एवं पंसारी इंडस्ट्रीज
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण था “अवध कैटर्स एसोसिएशन स्मारिका चौथा संस्करण (2025)” का औपचारिक विमोचन, जो संगठन की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की दृष्टि को दर्शाता है।
इस AGM का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा किया गया। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने
कैटरिंग उद्योग के अतिथि सेवा एवं आयोजन क्षेत्र में योगदान की सराहना की। उन्होंने खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता, नवाचार और कौशल विकास की आवश्यकता पर बल दिया।
AGM में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन श्री राजेश कुमार अग्रहरि (एमडी राजेश मसाला) और श्री अमरनाथ मिश्रा (अध्यक्ष लखनऊ व्यापार मंडल)
। उन्होंने प्रदर्शनी की भव्यता, पेशेवरता और व्यवस्थापन की प्रशंसा की।
इस अवसर पर OCA के बोर्ड सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उनके अथक प्रयासों और नेतृत्व की सराहना की गई, जो संगठन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। अध्यक्ष श्री अजय टाईक्खा सचिव श्री कमल सचदेवा संयुक्त सचिव श्री ऐज़ाज़ अहमद कोषाध्यक्ष श्री हेमन्त गिरी उपाध्यक्ष श्री शिव अजवानी श्री साकेत केसरवानी श्री आकाश मिश्रा मुख्य सलाहकार श्री अशोक गुरनानी श्री संदीप आहूजा श्री जुगल सचदेवा बोर्ड सदस्य श्री राजीव गुरनानी श्री अंकित खत्री श्री अनिल किशोर श्री शंकर गुप्ता श्री राम गोपाल शर्मा श्री अनिल तिवारी श्री तुषार गुप्ता श्री राजेश गुप्ता कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।
अवध कैटर्स एसोसिएशन की AGM 2025 उत्तर प्रदेश की कैटरिंग इंडस्ट्री में सहयोग, व्यावसायिकता और विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई।

