थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को चोरी की 02 मोटरसाइकिल व 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार

*प्

*थाना खुटहन पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को चोरी की 02 मोटरसाइकिल व 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार-*
प्र0नि0 खुटहन के कुशल नेतृत्व में थाना खुटहन पुलिस टीम को दिनांक 28.08.2025 को मुखबिर खास की सूचना मिली कि दो-तीन लड़के दो मोटरसाइकिलों के साथ राऊतपुर रोड के किनारे खड़े होकर आपस मे बातचीत कर रहे है एवं उक्त गाड़ियों को कहीं बेचने के लिये ले जाने के फिराक में है, इससे लगता है कि उक्त गाड़ियां चोरी की है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस बल द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचे ही थे कि उक्त तीनों व्यक्ति पुलिस वालो को देखकर मोटर साइकिल छोड़ कर भागना चाहे कि मौके पर ही एकबारगी दविश देकर पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया, पकड़े गये तीनों ब्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पहले ब्यक्ति ने अपना नाम उज्जवल तिवारी पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम रमनीपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर बताया जिसकी जामा तलाशी से पहने पैन्ट के दाहिने फेट से 01 तमंचा .315 बोर व दाहिने जेब से 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, दूसरे ब्यक्ति ने अपना नाम आदित्य उपाध्याय पुत्र मंगल उपाध्याय निवासी देनुआ थाना बदलापुर जनपद जौनपुर तीसरे ब्यक्ति ने अपना नाम विष्णु सेठ पुत्र दीपक सेठ निवासी घनश्यामपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर बताया। पकड़े गये तीनों ब्यक्तियों के पास खड़ी दोनों मोटर साइकिलो को टार्च की रोशनी मे देखा गया तो पहली मोटरसाइकिल प्लेटिना रंग काला जिसके नम्बर प्लेट पर UP62CM2620 अंकित था जिसके चेचिंस नम्बर MD2A76AY7KPA05470 को ई चालान एप से चेक किया गया तो पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल का मूल रजिस्ट्रेशन नम्बर UP44AY7498 है जिसपर कुटरचित नम्बर प्लेट लगा है, तत्पश्चात दूसरे मोटर साइकिल हीरो स्पेलेन्डर प्लस रंग काला को देखा गया तो उसके नम्बर प्लेट पर UP70AR0001 अंकित है एवं चेचिस नम्बर रगडा हुआ अंकित है जिसे सरकारी ई चालान एप से चेक किया गया तो यह पाया गया कि उक्त रजिस्ट्रेशन नम्बर स्कार्पियो का है, तत्पश्चात पकडे गये सभी अभियुक्तो से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो तीनों ब्यक्तियों ने एक साथ बताया कि साहब हम सभी तीनों लोगों ने एकसाथ होकर मोटरसाइकिलो को जनपद जौनपुर,जनपद अम्बेडकर नगर से विभिन्न तिथियों पर विभिन्न स्थानों से हम लोगो नें चुरा कर लाया था जिसपर हम लोगों ने गलत नम्बर प्लेट लिख कर लगाये थे । 02 मोटरसाइकिल व एक तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर की बरामदगी करते हुए 03 नफर अभियुक्तगण को अन्तर्गत धारा 317(2)/336(3)/340 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.उज्जवल तिवारी पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम रमनीपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.आदित्य उपाध्याय पुत्र मंगल उपाध्याय निवासी देनुआ थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
3.विष्णु सेठ पुत्र दीपक सेठ निवासी घनश्यामपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0स0-250/2025 धारा 317(2)/336(3)/340 बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष चन्दन राय थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2. उ0नि0 कौशल सिंह थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
3. का0 सुरेन्द्र कुमार वर्मा थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
4. कां0 कुलदीप गोस्वामी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
5. का0 सोनू यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
6. का0 आकाश निषाद थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
7. का0 देवेन्द्र कुमार थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *