थाना पीजीआई पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

थाना पीजीआई पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने वाले 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ एस० बी० शिरडकर,प्रबल प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त पूर्वी एवं पंकज कुमार सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट लखनऊ के कुशल पर्यवेक्षण में प्र० नि० ब्रजेश कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना पीजीआई के नेतृत्व में उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा मय हमराह कां० बब्लू कुमार, कां० सुमित के मु0अ0सं0- 0072/2024 धारा-363/366/376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त चमन उर्फ लाल की बउम्मीद गिरफ्तारी एवं सुरागरसी पतारासी हेतु थाना क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि आपके मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त चमन उर्फ लाल सैनानी बिहार रायबरेली रोड थाना पीजीआई लखनऊ से कही जाने के लिए खड़ा है इस सूचना पर पुलिस वाले मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर सैनानी बिहार रायबरेली रोड थाना पीजीआई पर खड़े व्यक्ति को एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम चमन उर्फ लाल पुत्र स्व० मुन्नालाल कश्यप निवासी 8/565 निवासी रजनीखण्ड थाना आशियाना लखनऊ उम्र करीब 19 वर्ष बताया। जिसको उसके जुर्म धारा से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनाक 10.02.2024 को वादी मुकदमा की बहन को अभियुक्त चमन उर्फ लाला पुत्र स्व० मुन्नालाल कश्यप निवासी 8/565 निवासी रजनीखण्ड थाना आशियाना लखनऊ द्वारा बहला फुसलाकर लेकर चले जाना तथा पीड़िता के साथ गलत कार्य करने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था जिससे सम्बन्धित पीड़िता/अपहता को पूर्व में बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की जा चुकी है तथा अभियुक्त चमन उर्फ लाला उपरोक्त को सैनानी बिहार रायबरेली रोड थाना पीजीआई से दिनांक-23.02.2024 को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *