*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक-15.06.2025*
*थाना मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार-*
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
थाना स्थानीय पर पंजीकृत म0अ0स0-71/ 2025 धारा 115(2)/ 352/ 109/ 3(5)/ 351 (2)/ 191(2) बीएनएस के प्रकरण में अभियुक्त द्वारा दिनांक 20.02.25 को औरैला में अपने दोस्तो के साथ दबदबा बनाने के लिये विश्वकर्मा बस्ती मे फायर किया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-*
प्र0नि0 मड़ियाहूँ के नेतृत्व में मड़ियाहूँ पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-71/ 2025 धारा 115(2)/ 352/ 109/ 3(5)/ 351 (2)/ 191(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त संदीप उर्फ सावन गौतम पुत्र राजेश गौतम निवासी ग्राम रामपुरनदी थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर को मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 15.06.2025 को समय 04.11 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मु.अ.सं. 241/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*गिरफ्तार वांछित अभियुक्त -*
संदीप उर्फ सावन गौतम पुत्र राजेश गौतम निवासी ग्राम रामपुरनदी थाना मड़ियाहूं जनपद जौनपुर
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 277/2023 धारा 323/504/506 IPC थाना मड़ियाहूं, जौनपुर
2.मु.अ.सं. 205/23 धारा 323/504 भादवि थाना रामपुर जौनपुर
3.मु.अ.सं. 488/24 धारा 109/352 बीएनएस थाना लाईन बाजार
4.मु.अ.सं. 26/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियाहूं, जौनपुर
5.मु.अ.सं. 71/25 धारा 115(2)/ 352/ 109/ 3(5)/ 351 (2)/ 191(2) बीएनएस थाना मडियाहूं, जौनपुर
6.मु.अ.सं. 241/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियाहूं, जौनपुर
*बरामदगी का विवरण*
एक तमंचा व एक जिन्दा कारतुस .315 बोर ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.प्र.नि.श्री तेजबहादुर सिंह थाना मडियाहूं, जौनपुर
2.व0उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव थाना मडियाहूं, जौनपुर
3.हे0का0 रिजवान अहमद , का0 उपेन्द्र पाल , हे0का0 अनुज प्रताप सिंह , हे0का0 श्रीप्रकाश तिवारी

