*धूम धाम से मनाया गया गोयल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में वैद्यम 3.0*
शनिवार 23 अगस्त को गोयल आयुर्वेदिक कॉलेज के बैच 2023 ने नव आगंतुक बैच 2024-25 को फ्रेशर पार्टी देकर उनका औपचारिक स्वागत किया । यह कार्यक्रम कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्य prof डॉ अविनाश चंद्र श्रीवास्तव ,उपप्राचार्य prof डॉ अखिलेश कुमार सिंह, एकेडमिक डीन prof डॉ सुनील गुप्ता , prof डॉ अमरजीत यादव, prof डॉ अरविंद श्रीवास्तव एवं संपूर्ण गोयल परिवार मौजूद रहा है ।
कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि चेयरमैन इ.महेश कुमार अग्रवाल जी के आशीर्वचन से हुआ।
इस कार्यक्रम में GITM ग्रुप के समस्त डायरेक्टर्स मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुवात मंच संचालन शशांक झा के द्वारा की गई , उसके साथ मंच पर तस्लीम ख़ान, ईशानी, प्रांजल, हर्षित, मौजूद रहे।
*छात्रो ने दिखाया अपना हुनर*
कार्यक्रम में भविष्य के चिकित्सकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । शुभी रिशु ने एक ओर गीतों का समा बांधी तो दूसरी ओर शैलजा शुभांशी औंशिका एवं साक्षी आदि ने अपने नृत्य से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
*रैंप वाक् रहा मुख्य आकर्षण*
छात्रो ने जमकर फैशन का जलवा दिखाया ।उनके द्वारा रोमांचक प्रस्तुति दी गई।
नमन पांडेय व दानिश ख़ान रहे मिस तथा मिस्टर फ्रेशर । साथ ही रिशु यादव व रमन पांडे को मिला बेस्ट वॉक का अवार्ड , अनूप व आशिक रहे मिस्टर व मिस टैलेंटेड ।

