नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में एस.के.डी. न्यू स्टैन्डर्ड कोचिंग इन्स्टीट्यूट के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा

नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में एस.के.डी. न्यू स्टैन्डर्ड कोचिंग इन्स्टीट्यूट के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। वर्ष 2025 की प्रतिष्ठित नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा में एस.के.डी. न्यू स्टैन्डर्ड कोचिंग इन्स्टीट्यूट के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा और संस्थान ने इस परिक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त किया। इस वर्ष संस्था से कुल 105 से अधिक विद्यार्थियों का नीट 2025 में चयन हुआ। इस वर्ष सरकारी मेडिकल कालेज के लिए कटऑफ की लिस्ट 501 अंक के ऊपर गई जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। प्रतियोगियों में शाम्भवी जायसवाल, रैंक- 3391, हिमांशु द्विवेदी, रैंक-4881 युवराज रामदीन प्रजापति, रैंक- 5462, सश्वी वर्मा, रैंक- 7380, तन्वी मिश्रा, शाहाबाद रैंक- 5785 एवं आतिफ अंसारी, रैंक-10002 प्राप्त की।
संस्था के संस्थापक प्रबन्धक प्रोफेसर एस.के.डी. सिंह एवं निदेशक मनीष सिंह ने चयनित प्रतियोगियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।
सभी सफल प्रतियोगियों हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 5 जुलाई 2025 को किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *