न्याय पंचायत स्तरीय संयुक्त स्कूल चलो अभियान व नामांकन रैली का किया गया आयोजन
ब्यूरो चीफ सुल्तानपुर
जौनपुर : शासन के निर्देशानुसार विकास खण्ड सिरकोनी खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह तथा नोडल शिक्षक संकुल डॉ.आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज दिनांक 12-07-2025 को सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान व नामांकन रैली का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेहरूनगर तथा कौशल्या देवी प्राथमिक विद्यालय हूसेपुर के बच्चों व समस्त शैक्षणिक स्टाफ के सौजन्य से संयुक्त रुप से किया गया।
सर्वप्रथम खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह द्वारा आज की इस रैली को हरी झंडी दिखाकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेहरूनगर से रवाना किया गया तथा स्वयं रैली का नेतृत्व करते हुए अपने साथ सिरकोनी ब्लाक के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन क्रमशः विक्रांत जायसवाल, विनय कुमार यादव, मनोज कुमार यादव तथा नोडल शिक्षक संकुल क्रमशः डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव व अविनाश कुमार यादव तथा न्याय पंचायत नेहरूनगर के सभी प्रधानाध्यापक गण को साथ लेकर चलते हुए बच्चों की रैली को मुख्य मार्ग से गांव की बस्ती की ओर ले गए। पूरे रास्ते स्कूल चलो अभियान व नामांकन से सम्बंधित प्रेरणा गीत बजता रहा तथा बच्चे व शिक्षक प्रेरक नारे व जयघोष लगाते हुए आस-पास के निवासियों व अभिभावकों को अपने 6 वर्ष की आयु के बच्चों का निकट के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने हेतु जागरूक व प्रेरित किये। अभिभावकों ने भी अपने स्तर से परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराने हेतु प्रयास करने की बात कही।
आज की इस रैली को सफल बनाने में उक्त दोनों विद्यालयों के बच्चों के साथ उपस्थित प्रधानाध्यापक गण क्रमशः भगेलूराम, विनोद कुमार सिंह, राजकुमार यादव, धर्मराज, सुनील कुमार सिंह, संघमित्रा, अरुणा सिंह,शिवांकी सिंह, आस्था राजपूत, शिक्षक गण क्रमशः अरुण कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, अनिल कुमार,सूरज कुमार यादव, विनय कुमार, मनीष कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, डॉ. प्रतिमा सिंह, शिप्रा सिंह, शिक्षा मित्र क्रमशः आनन्द कुमार यादव,किरन श्रीवास्तव,तथा अनुदेशक क्रमशः विजय प्रकाश पाल व मोहम्मद शाकिब आदि का विशेष योगदान रहा। आज की पूरी रैली का सफल संचालन न्याय पंचायत नेहरूनगर के नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

