पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन करने का प्रवेश द्वार की गेट परीक्षा पास की।
दो विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर के उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन करने का प्रवेश द्वार की गेट परीक्षा पास की।
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विभाग के दो विद्यार्थियों “संदीप यादव तथा वरुण पांडेय ” ने रसायन विज्ञान विषय में राष्टीय स्तर की गेट परीक्षा पास कर ली है। यह गेट की परीक्षा भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू द्वारा आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल विधार्थी विभिन्न सरकारी एजेंसियों, निजी संस्थानों और अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति और फ़ेलोशिप के लिए पात्र हैं।
गेट परीक्षा के स्कोर विदेशों में विश्वविद्यालयों द्वारा भी स्वीकार किए जाते हैं। वास्तव में, NUS, सिंगापुर और ऑक्सफोर्ड, यूके जैसे प्रतिष्ठित संस्थान प्रवेश के लिए GATE स्कोर पर विचार करते हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने दोनो विद्यार्थियों को बधाई दी तथा यह उम्मीद जताई की विज्ञान क्षेत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित करेगा। इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव तथा रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद कुमार ने गेट पास करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. मिथिलेश यादव समेत विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने बधाई दी।