प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के हित में कार्य कर रही हैं:-अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी

सुल्तानपुर* एक्सप्रेस वे पर राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ बोर्ड एवं हज मंत्री दानिश आजाद अंसारी का जोरदार स्वागत।
अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी बोले, देश में किसी के संवैधानिक अधिकारों का नहीं हो रहा हनन।यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि हम मुसलमानों की प्रगति के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार लगातार अल्पसंख्यकों के बारे में बात करती रही है।हमें आम मुसलमानों की आवाज सुननी है। वे प्रगति करना चाहते हैं लेकिन, सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों में ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
वृहस्पतिवार को सुबह लखनऊ एक्सप्रेस वे सड़क मार्ग से आजमगढ़ को जा रहें थे रास्ते में ही जिला अल्पसंख्यक सभा के जिला मंत्री नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी का जोर शोर से स्वागत किया ।
मौके पर अल्पसंख्यक सभा के मंडल अध्यक्ष बल्दीराय अकबर अली खान,मंडल अध्यक्ष कुड़वार सिकंदर, मंडल अध्यक्ष धम्मौर आलम अब्बास,मोहम्मद असलम मंडल मंत्री अंसारी कमर, शहजादे,मौलाना सादिक अली मोहम्मद सुफियान, गुड्डू, मोहम्मद सलीम, सिकंदर अंसारी, सहित दर्जनो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *