प्रयागराज: फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी महाकुंभ पहुंच कर लगाई आस्था की डुबकी और मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार
प्रयाग में आयोजित महाकुंभ में आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. *सोमवार को प्रीति जिंटा भी संगमनगरी पहुंचीं*🚩
जिसे उन्होंने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ बताया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘सभी रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं. सत्यम शिवम सुंदरम.’
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में प्रीति गले में गेंदे के फूल की माला पहने और माथे पर अष्टगंध लगाए नजर आईं. प्रीति जिंटा से पहले अक्षय कुमार भी महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई और शानदार व्यवस्था के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार भी जताया.

